लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। ग्राम पंचायत कुकरा में लंबे समय से बदहाल पड़ी प्रमुख सड़कों के दिन अब बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित कार्य योजना के तहत 505 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। गुलशन चमन चौराहे से बाजार तक और नूरी मेडिकल स्टोर से भीरा रोड तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी। 250 मीटर हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य शुरू किया गया। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्...