Lakhimpur Khiri News: लंपी से बचाव को लेकर अलर्ट हुए अफसर, गोशालाओं का किया निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अजय कनोजिया ने गुरुवार को पसगवां विकासखंड की गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उन्होंने गोवंश के लिए चारा, भूसा, स्वच्छ पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। अपर निदेशक पशुपालन ने लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए गौशाला संचालकों को जरूरी सावधानियां बरतने और पशुओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव व कीचड़ वाले स्थानों पर मिट्टी डालकर जमीन ऊंची कराने को कहा। ताकि गोवंश को परेशानी न हो। इसके बाद ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- गोवंशों को नहीं खिला रहे हरा चारा, अपर मुख्य सचिव हुए नाराज साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.