लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- Lakhimpur Khiri News: सिकन्द्राबाद। विद्युत विभाग की लापरवाही से सिकन्द्राबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शाम होते ही रोस्टिंग के नाम पर दो-दो घंटे की कटौती की जा रही है। पूरी रात में छह से आठ घंटे बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो जाती है। दो-दो घंटे की कटौती के बाद कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल होती है और फिर दोबारा बिजली काट दी जाती है। इससे पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है। गर्मी व उमस के कारण लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही अघोषित कटौती से घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और छोटे ...