लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर वन रेंज की देवीपुर बीट के कस्बा रोशननगर के निकट एक बार फिर बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई है। खेतों में काम करने और पशुओं के लिए चारा लेने गए लोगों ने गांव के पश्चिम दिशा में बाघ को घूमते देखा। अचानक बाघ सामने आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और सभी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। यह भी पढ़ें- बकरी चरा रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...