लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच पटिहन-फुलवरिया मार्ग पर शीशम का विशाल पेड़ धराशायी हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ की चपेट में आने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी। विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में कुछ समय लग सकता है। लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बहाल की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...