लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र में पुवायां रोड नेशनल हाईवे पर ईट भट्ठा के पास बाइक चालक को सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार गांव पचतौर निवासी शिवकुमार (24) जरूरी काम से मोहम्मदी आया था। देर रात घर वापस जाते समय नेशनल हाईवे पर ईंट भट्ठा के पास पहुंचते ही पुवायां की ओर से आ रही रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था जिसके पास मिले दस्तावेजों से परिवार को सूचना दी गई मौके पर परिजनों ने पहुं...