लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर रोटरी क्लब पलिया ने एक पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब ने स्थानीय गुरुनानक इंटर कॉलेज में कॉलेज की छात्राओं के माध्यम से 21 नीम के पौधे रोपित करवाए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए क्लब की ओर से विद्यालय प्रशासन को ट्री गार्ड भी प्रदान किए गए। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल, महामंत्री सीताराम गर्ग, अनूप कुमार श्रीवास्तव, गगन मिश्रा, दिनेश गर्ग, रितेश अग्रवाल, अचल अरोड़ा, विजय महेंद्रा, कुमुद महेंद्रा, रोटरी क्लब के जोनल असिस्टेंट गवर्नर डी.के. श्रीवास्तव और विद्यालय प्रबंध समिति के...