लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। रोटरी क्लब पलिया की ओर से आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए स्वाद काउंटर की व्यवस्था की गई। स्वादिष्ट चाट और बताशों का आनंद लेकर छात्राएं खुशी से झूम उठीं। रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि क्लब की ओर से प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में सभी छात्राओं के लिए चाट और बताशों की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पर्व की खुशियां बच्चों के साथ साझा करना और उन्हें आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराना है। छात्राओं ने उत्साह के साथ चाट और बताशों का स्वाद लिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अंकुर गोयल के साथ संदीप बंसल, डीके श्रीवास्तव, गगन मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव,...