लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला मुस्कान की ओर से प्रथम करवा महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर शनिवार को स्थानीय श्रीकृष्णा वाटिका में शाम पांच बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं और महिला प्रतिभाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। महोत्सव में करवा ड्रेस प्रस्तुति रैंप शो करवा क्वीन प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता समेत कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता रामजी एवं अनुराधा पुरवार ने आयोजन की जिम्मेदारी मीनाक्षी अग्रवाल और नीलू भारती को प्रभारी के रूप में सौंपी है। महोत्सव में करवा ड्रेस प्रस्तुति एवं रैंप शो की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को वंदना गुप्ता की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं करवा क्वीन प्रतियोगिता में चयनित...