लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब पलिया 3 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन करायेगा। यह एक सामाजिक और जनहित का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन होटल शाइन निकट गुरुद्वारा पलिया में किया जाऐगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 39वीं वाहिनी एसएसबी कमाडेंट शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से पहले कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। जैसे कि आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, आपका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम या उससे अधिक होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...