लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। युवराज दत्त महाविद्यालय में बुधवार को रैगिंग जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने की। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग की अवधारणा, उसके दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा रैगिंग की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा। प्रो. सुभाष चंद्रा प्रभारी एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ ने रैगिंग की संकल्पना और इसके विभिन्न स्वरूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध महाविद्यालय द्वारा अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं एवं उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी। प्रो. एसके पाण्डेय ने भारतीय न्याय स...