लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। शहर में बिजली विभाग के बड़े-बड़े दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। लखीमपुर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बिजली के खंभे में अचानक तारों के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने विभागीय दावों की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।शहर में बिजली विभाग प्रतिदिन, हर महीने और हर साल नए खंभे, नई लाइटें और नए तार बिछाने का दावा करता है। लेकिन जैसे ही किसी इलाके में बिजली का लोड बढ़ता है, वैसे ही तार जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विभाग के कर्मचारी आए दिन तार बदलने, खंभे दुरुस्त करने और ट्रांसफार्मर बदलने की खानापूर्ति में लगे रहते हैं। बावजूद इसके, किसी भी मोहल्ले में सुचारू रूप से बिजली आपूर...