Lakhimpur Khiri News: रेंजर अयूब को मिला लाइफ बैरियर अवार्ड
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा। दुधवा में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में किशनपुर रेंजर मोहम्मद अयूब को विली अर्जन सिंह वाइल्ड लाइफ वारियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रेंज प्रोटेक्शन एवं एंटी-पोचिंग एक्शन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। किशनपुर रेंज में वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण तथा अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रयास किए जाते हैं। इन्हीं कार्यों के लिए रेंजर मोहम्मद अयूब को सम्मानित किया गया। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर मिला यह सम्मान वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर किशनपुर रेंजर रैकूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.