लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया (खीरी), संवाददाता। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा है कि खाद की समस्या को लेकर विधायक किसी सरकारी कर्मचारी को चेतावनी दे रहे हैं। वीडियो में विधायक कहते दिख रहे हैं कि मैं रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ सूख जाएगा अगर देख लूंगा। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया कि पिछले दिनों धौरहरा क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। खरवहिया बाजार में किसानों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी से क्षेत्र में खाद की कालाबाजरी और किल्लत की समस्या बताई थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रूलिंग पार्टी का विधायक हूं... पेड़ सूख जाएगा जो देख लूंगा उसी दौरान कथित तौर पर भाजपा विधायक ने खाद वितरण के जिम्मेदारों ...