Lakhimpur Khiri News: रिहायशी इलाके में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। मझगई वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला कलां में इसरार के घर के पास विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में अजगर देखकर लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीणों के शोर-शराबे के बीच अजगर पास के खेतों की ओर निकल गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balia News: गांव में अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: धान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर, हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.