लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शारदा नदी के किनारे बसे कई गांव अभी बाढ़ की परेशानियों से जूझ रहे हैं। बाढ़ का पानी गांव की आबादी और खेत-खलिहानों तक भरे होने से दैनिक दिक्कतों के अलावा अपनी फसलों को लेकर किसानों के चेहरे मुर्झाए हुए हैं। उनको आशंका है कि उनकी धान और गन्ने की फसलें गहरा पानी भरने से या तो सड़ जाएंगी या फिर कम पैदावार देंगी। हर साल बाढ़ के दौरान होने वाली दिक्कतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने मानसून और बाढ़ के सीजन के पहले इन दिक्कतों को कम करने और इनका हल करने की मांग की। साथ ही इसका स्थायी हल तलाशने को भी कहा। शारदा नदी के किनारे बसे कई गांवों के बाशिंदे लगातार दिक्कतें उठा रहे हैं। बाढ़ का पानी भरा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा होने की भी बात करते हैं। रास्तों पर पानी भरने से कई गांवों...