Lakhimpur Khiri News: रास्ते पर भरा गंदा पानी, आवागमन मुश्किल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत शंकरपुर गांव की मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.