Lakhimpur Khiri News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जमुनाबाद कृषि महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। डॉ. आनंद कुमार पांडेय ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.