लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। बुधवार को रामलीला मेले में भगवान राम और शबरी का संवाद, सुग्रीव मिलन तथा बालि वध का मंचन हुआ। माता सीता की खोज करते श्रीराम और लक्ष्मण शबरी के आश्रम पहुंच गए। शबरी भगवान राम के आने की वर्षों से राह देख रही थीं। प्रभु को सामने देख भावुक शबरी ने चख-चखकर प्रेमपूर्वक उन्हें मीठे बेर खिलाए। भगवान राम ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया। भगवान राम की सुग्रीव से भेंट होती है। सुग्रीव की पीड़ा सुनने के बाद भगवान राम उनकी सहायता का वचन देते हैं। बालि और सुग्रीव के बीच युद्ध में भगवान राम पेड़ की ओट से बालि का वध करके सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...