लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मंगलवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला के दूसरे दिन बुधवार को नारद मोह और रामजन्म का मंचन हुआ। अयोध्या से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियां भी दिखाईं। श्री जनता रामलीला कमेटी की देखरेख में हो रहे रामलीला मेले में कलाकारों ने नारद मोह का मंचन करते हुए दिखाया कि देवर्षि नारद की तपस्या से डरकर इंद्र ने कामदेव को उनकी तपस्या भंग करने भेजा। कामदेव के नाकाम रहने पर नारद को अहंकार हो गया और वह एक स्वयंवर के लिए भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगने पहुंचे। भगवान विष्णु ने उनके अहंकार को समाप्त करने के लिए माया करते हुए बंदर का रूप दे दिया। वानर रूप में स्वयंवर में पहुंचे नारदजी ने अपने अपमान से क्रोधित होकर भगवान विष्णु को उनकी पत्नी से विरह होने तथा वानरों की सहायता से ही सफल होने का शाप ...