लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। जंगली जानवरों के खतरे और अंधेरे में सुरक्षा की चिंता के बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर रात में भी धरनास्थल पर डटे रहे। बंसीनगर में दुधवा-गौरीफंटा मार्ग के किनारे किसानों ने तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रखा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की प्रमुख मांगों में सुहेली नदी की सफाई सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। उनका कहना है कि सुहेली नदी व नकहुआ की बदहाल स्थिति और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं के कारण ग्रामीणों व किसानों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जंगली शूकर उजाड़ रहे किसानों की फसल, दुधवा मुख्यालय गेट पर प्रदर्शन कई बार अधिकारियों का ध्य...