लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: सीडीओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार की रात में कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने ओवरब्रिजों का निरीक्षण करते हुए यह भी देखा कि रात में लाइटें जलती हैं या नहीं। कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने कहा कि फ्लाईओवरों का निरीक्षण किया गया। फ्लाईओवरों पर लगी लाइटों को देखा गया। सीडीओ ने कहा कि फ्लाईओवरों पर जो कमियां थी उनकी मरम्मत का काम प्रगति पर है। कांवड़ यात्रा से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर 39 संवेदनशील स्थान चिह्नित, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश सीडीओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर प्रकाश व्...