लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी एवं पूर्व बैंक मैनेजर मधुसूदन गिरि ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आठ से 10 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। कोर्ट पर शटलरों ने शानदार खेल कौशल, फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर को होगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब अध्यक्ष पंकज पुरवार और सचिव कामरान खान लवली सहित क्लब क...