Lakhimpur Khiri News: राइस मिल से चोरी करने वाला श्रमिक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: शहर की एक राइस मिल से ग्राइंडर और केबिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पंजाबी कॉलोनी से चोरी हुई टिल्लू मोटर भी बरामद कर उसके मालिक को सौंप दी गई। बताते हैं कि शहर निवासी सत्य प्रकाश अग्रवाल की मोहम्मदी रोड स्थिति राइस मिल पर कार्यरत एक श्रमिक ने मौका पाकर मिल से ग्राइंडर और केबिल चोरी कर ली थी। सामान गायब होने पर मिल मालिक ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक श्रमिक चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.