लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को एमडीएम बनाकर खिलाने वाली रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर ब्लाक से दो-दो रसोइयों को बुलाया गया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली रसोइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइयों को पौष्टिक खाना बनाने, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, जिससे रसोइया स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक एमडीएम बनाकर खिला सकें। रसोइयों को पाक कला में पारंगत बनाने के लिए रसोइयों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता बीएसए कार्यालय के पास ही स्थित महराजनगर स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बीईओ को पत्र लिखकर कहा है कि उन रसोइयों को इस प्रतियोगिता म...