लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में पिछले 40 वर्षों से अनवरत हनुमान का जीवंत अभिनय करने वाले वरिष्ठ कलाकार रमाकांत का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से न केवल रंगमंच प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई, बल्कि लीला समिति के सामने भी हनुमान के अहम किरदार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। आनन-फानन में सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के सर्वांकर विपुल सेठ ने स्थिति को संभालते हुए रविवार के मंचन के लिए नए कलाकार की घोषणा की। समिति ने लखीमपुर के निकटवर्ती गांव शिशौरा निवासी शिवओम बाजपेयी को हनुमान की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राम सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन शिवओम बाजपेयी कोई नए कलाकार नहीं हैं, बल्कि वह पिछले पांच वर्षों से रामलीला मंच पर नल का...