लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: बुधवार को बरोठा गांव के लोगों ने गांव में घुसते ही पड़ने वाले रपटा पुल को ऊंचा पुल बनाने की मांग करते हुए इस पर हादसे की आशंका जाहिर की थी। गुरुवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जाते हुए रपटा पुल पार कर रही एक महिला पैर फिसलने से नाले में गिर गई। करीब सौ मीटर तक बहती चली गई महिला को गांव के युवकों ने बचाया। महिला को घरवाले सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गय। कोतवाली क्षेत्र के बरोठा गांव निवासी मालती प्रसाद की पचपन वर्षीया पत्नी मीरा गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे मवेशियों के लिए चारा लेने गांव के बाहर खेतों की तरफ जा रही थीं। गांव की हद पर बहने वाले नाले पर बना रपटा पुल पार करते समय फिसलकर वह पुल से नीचे गहरे पानी में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया क...