लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन पर्व परंपरा प्रेम और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों को स्वनिर्मित राखियां बांधकर भाई बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। छात्राओं ने छात्रों की समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अनुपम प्रेम आत्मीयता और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों आपसी सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- राखी पर स्कूल जाना पड़ेगा या मिलेगी छुट्टी? जानिए कल कहां चल...