लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रकेहटी में ढखेरवा रोड के किनारे मकनहा ताल में लोगों ने मगरमच्छ देखा। आबादी से सटे हुए तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में डर पैदा हो गया है। लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तालाब के आसपास लोगों खासकर बच्चों की आवाजाही की वजह से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है। वन दारोगा अखिलेश रावत ने बताया कि तालाब के आसपास रहने वाले सतर्क रहने और मगरमच्छ दिखने पर वन विभाग को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...