लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के खेसवाही मजरा अभयपुर निवासी छम्मी देवी पत्नी छोटे लाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राजेश, कल्लू आदि से पुराना विवाद चल रहा है। उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में दोनों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी आए दिन उसे परेशान और प्रताड़ित करते हैं। मामले में उसने पढ़ुआ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...