लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। महाविद्यालय में रोजगार परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा से आईं कलाकार शैली यादव ने छात्र-छात्राओं को रंगमंच, नृत्य और गायन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने इन क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों और करियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार भविष्य की राह चुनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला शिक्षिकाओं और छात्रा...