लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। इलाके के अयोध्यापुरवा गांव के युवा क्रिकेटर कुमार विशेष को यूपी की अंडर-17 क्रिकेट टीम के लिए चुना गया है। इसकी जानकारी पाकर उनके परिवार और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण माहौल और सीमित संसाधनों के साथ क्रिकेट का अभ्यास करने वाले कुमार विशेष ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आईसीएसई बोर्ड के जोनल टूर्नामेंट में काल्विन तालुकेदार कालेज का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद रीजनल स्तर पर लखनऊ नार्थ टीम की ओर से खेला। रीजनल टूर्नामेंट में कुमार विशेष की आक्रामक बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने महज 23 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी ने टीम को मजबूती देने के साथ सबको उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा का भी परिचय दिया। जोनल और र...