लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नशे से युवाओं को बचाव के लिए मेरा युवा भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। छह अगस्त को युवराज दत्त महाविद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। शिक्षण संस्था का आईडी कार्ड या आधार कार्ड लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने बताया कि प्रतिभागियों के बीच आठ प्रतियोगिताएं होंगी। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प इसमें नृत्य, नुक्कड़ नाटक, संगीत, वाद-विवाद, लघु...