Lakhimpur Khiri News: युवक ने पहले बनाई वीडियो, फिर फंदे से लटककर दी जान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: नीमगांव थाना क्षेत्र के नीबा शिवपुरी गांव के बाहर एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। वहीं युवक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाई थी। शव की पहचान मितौली थाना क्षेत्र के अंधरौला गांव के युवक के रूप में हुई है। युवक के मोबाइल में वीडियो मिला है जिसमें वह जीवन से परेशान होने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक कह रहा कि ऐसा जीवन किसी को न मिले तो अच्छा है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.