लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ धौरहरा-रेहुआ मार्ग पर गश्त कर रहे थे इसी दौरान टेढ़ी पुलिया के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कोइलीपुरवा पुरवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्लू निवासी लोनियनपुरवा मजरा खरवहिया बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...