Lakhimpur Khiri News: युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। रक्षाबंधन पर ससुराल गए युवक का शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव मिला। उसके सिर पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी गई। शव को छपौरा गांव से करीब 800 मीटर दूर पांडेवारी-छपौरा मार्ग पर गन्ने के खेत के पास कच्ची सड़क पर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के पचतौर गांव निवासी 35 वर्षीय अवधेश पुत्र गिरवर के रूप में हुई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उचौलिया थाना क्षेत्र के कसरावल निवासी कलक्टर पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साले अवधेश कुमार 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल छपौरा गए थे। अगले दिन सुबह करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.