लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के सिकटिहा कुशमौरी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे मृतक की पत्नी ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव निवासी सुरेश त्रिवेदी की मंगलवार घर पर संदिग्ध मौत हो गयी थी। मृतक की पत्नी राखी त्रिवेदी ने इस मामले मे तहरीर दी है। तहरीर मे बताया है कि उसका पति घर पर अकेला था। बेटी साक्षी स्कूल गयी थी जब वह स्कूल से घर वापस आयी तो देखा पिता सुरेश त्रिवेदी को सतीश, प्रीति, सियाराम, शरद व गोलू मार रहे थे। बेटी ने बचाना चाहा तो उसे भी दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भागी और मां को फोन किया। मां जब मौके पर पंहुची तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर प...