लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। मौसम में हो रहे बदलाव से अगस्त महीने में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सीएचसी में इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। मरीजों में ज्यादातर सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और खुजली समेत वायरल संक्रमण से पीड़ित शामिल हैं। मरीजों की रोज बढ़ रही तादाद की वजह से अस्पताल परिसर में काफी भीड़ रहती है। डाक्टरों के मुताबिक बदलते मौसम के अलावा इलाके के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी भरा होने से संक्रमण से होने वाली बीमारियां हो रही हैं। डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि सीएचसी में वायरल बुखार की शिकायत वाले मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, खांसी और शरीर में दर्द आदि समस्या वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डॉ. देवराज ने बताया कि उन...