Lakhimpur Khiri News: मौलबी साहब बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, 29 नवंबर से होगा आगाज
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला से करीब 11 किलोमीटर दूर थाना हैदराबाद क्षेत्र में मौलबी साहब बाबा के चार दिवसीय सालाना उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मजार पर रंगरोगन और साफ सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। खादिम मियां रमजान ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद पड़ने वाले पहले रविवार से उर्स शुरू होने की परंपरा है। इस बार उर्स का आगाज 29 नवंबर रविवार से होगा जो दो दिसंबर तक चलेगा। उर्स में दूर दराज के क्षेत्रों से दुकानदार अपनी दुकानें लेकर पहुंचते हैं। वहीं झूले और खेल तमाशे बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उर्स के दौरान मेले जैसा माहौल रहता है और बड़ी संख्या में जायरीन व ग्रामीण पहुंचकर बाबा की मजार पर चादर पोशी कर माथा टेकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.