Lakhimpur Khiri News: मौरंग भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। लखीमपुर रोड पर पावर हाउस के पास इतवारी लाल धर्म कांटे के सामने बुधवार को मौरंग से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लगातार हो रही बरसात से सड़क का किनारा धंस जाने की वजह से हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.