लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मोहाना नदी में शुक्रवार को बहे बाबापुरवा गांव के दोनों लोगों का सोमवार चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा है। उनको खोजने का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को बाबापुरवा गांव के रंजीत, बलराम, रामकुमार और केवटली निवासी अशोक नाव से नदी पार चारा लेने गए थे। वापसी में इनकी नाव मोहाना नदी में डूब गई थी। अशोक और रामकुमार तो तैरकर बाहर निकल आए थे लेकिन बलराम व रंजीत बह गए थे। एनडीआरएफ की टीम शनिवार से मोटरबोट से उनकी तलाश कर रही है। सोमवार चौथे दिन भी दोनों का कोई पता नहीं चला। एनडीआरएफ टीम, एसएसबी और पुलिस के जवानों के साथ तमाम ग्रामीण नदी के पास मौजूद दिन भर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...