Lakhimpur Khiri News: मोहाना नदी ने दो दिनों के भीतर काटे तीन घर, लोग परेशान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मोहाना नदी ने कटान करते हुए दो दिनों के भीतर जसनगर गांव के तीन घरों को निगल लिया है। आसपास रहने वाले अन्य लोग नदी का रुख और अपने मकान का नंबर आते देख काफी दुखी और परेशान हैं। गिरिजा बैराज पर क्लोजर की कार्रवाई चल रही होने से मोहाना नदी का जलस्तर घटा हुआ है। पानी कम होने के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दिया है। मंगलवार दिन में राजकुमार का घर मोहाना नदी में समा गया था। इसके बाद रात में जीवनलाल का घर नदी ने निगल लिया। बुधवार को दिनेश का घर भी मोहाना ने काटना शुरू कर दिया है। कटान के डर से आसपास रहने वाले लोग जो कुछ बचा सकते हैं, उसे ही समेटकर अपने रिश्तेदारों या अन्य महफूज जगहों ले जा रहे हैं। यहां से भाग रहे लोग अपने घर तोड़कर उनका मलबा और सामान ढोने की कोशिश में जुटे हैं। नदी का कटान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.