लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सुहेली और मोहाना नदियों का पानी भले ही न बढ़ रहा हो, लेकिन पलिया क्षेत्र के निचले इलाकों में आफत अब भी कायम है। उधर, गोमती भी उफान पर है।

जलभराव की स्थिति बंसीनगर चौकी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जलभराव बना हुआ है। कई जगह घरों और रास्तों के आसपास पानी जमा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। पलिया के महिला थाने और अग्निशमन केंद्र परिसर में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों को ड्यूटी तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वही फायर बिग्रेड की गाड़ी को खराब होने से बचाने के लिए अग्निशमन केंद्र परिसर से बाहर खड़ा करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के बंसीनगर, घोला, गजरौला, मुंजहा, बेलहिया, आबादनगर, बरबादनगर और श्रीनगर समेत कई गांव के खेत ...