लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।शहर में गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के कुंडल लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश गोला रोड की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। मामले की जांच की जा रही है।शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी वंदना तिवारी पत्नी मुकेश तिवारी गुरुवार की सुबह घर से टहलने निकली थी। देवकली रोड पर भाजपा कार्यालय के पास भंसड़िया क्रासिंग की तरफ से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके कान पर झपट्टा मार दिया और दाहिने कान का कुंडल लूट ले गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश गोला रोड की तरफ भाग निकले। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: महिला से हुई छिनैती, मुकदमा दर्ज महिला के शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बदमाशों की तलाश की, लेकि...