लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। सहकारी गन्ना विकास समिति मैगलगंज में आज से 9 जुलाई 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तीन दिवसीय गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में किसानों एवं उनके परिजनों को सुरक्षा बीमा, पेंशन योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री, उर्वरक व कीटनाशक के सुरक्षित प्रयोग, गन्ना सट्टा, नए व वारिश सदस्यता, खाद वितरण समेत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में गन्ना विभाग, चीनी मिल, बैंक, इफको तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सचिव बीएस दीक्षित ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक किसानों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए तथा सभी किसानों से गोष्ठी में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह भी प...