लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला, संवाददाता। गन्ना विकास समिति मैगलगंज में 15 सितंबर को सामान्य निकाय की बैठक के साथ पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण व सट्टा आपत्ति निस्तारण मेले का शुभारंभ होगा। मेला 15 से 22 सितंबर तक चलेगा। सचिव भगवत शरण दीक्षित ने किसानों से मेले में पहुंचकर सर्वेक्षण, सट्टा, पर्ची, आधार, बैंक खाता व अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...