लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंगलवार को मैगलगंज में युवाओं में देशभक्ति का जोश देखने को मिला, भाजपा नेता कमलाकान्त दीक्षित के संयोजन में सैकड़ों युवाओं ने देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। नवीन गल्ला मंडी से शुरू हुई यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में मंडल प्रभारी मुकेश पाण्डेय, मंडल संयोजक कमलाकांत दीक्षित, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, अंकित त्रिवेदी, शोभित शुक्ला व देवेंद्र बाजपेई समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर शान से लहराया तिरंगा यह भी पढ़ें- Agra News: तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के ...