लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में गुरुवार को 'हरियाली महोत्सव' के उपलक्ष्य में भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के साथ प्रकृति एवं हरियाली से जुड़े आकर्षक चित्र उकेरे। मेहंदी की विभिन्न कलाकृतियों में छात्राओं की रचनात्मकता और कलात्मक कौशल साफ नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के हाथों में भी मेहंदी लगाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किय...