लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: टिहुलिया फार्म गुरुद्वारे में लगे मेले से 20 वर्षीय युवक को अगवा कर गन्ने के खेत में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इलाके के पिपरिया गंगा निवासी सुखविंदर सिंह के मुताबिक 25 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे लवप्रीत सिंह को लाभ सिंह उर्फ लब्बा, हरपाल सिंह उर्फ पालू, जरनैल सिंह उर्फ मिंटू और लखरावा निवासी हरपाल सिंह कथित तौर पर उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि वहां करीब चार घंटे तक उसे बंधक बनाकर पीटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...