Lakhimpur Khiri News: मेला कमेटी की जमीन पर अन्नपूर्णा भवन बनाने की तैयारी पर ब्रेक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अजान कस्बे के रामलीला मेला मैदान में मेला कमेटी की तीन दुकानों को तोड़कर उसी स्थान पर अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने के विवाद में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार रणंजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और विवादित जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में जमीन अभिलेखों में बाजार की पाई गई। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि बाजार की भूमि पर नियमानुसार किसी प्रकार का स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता। मेला कमेटी के प्रबंधक मातादीन वर्मा के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले मेला मैदान में लगे मोबाइल टावर से मिलने वाले किराए की धनराशि से कमेटी ने तीन दुकानों का निर्माण शुरू कराया था। धनाभाव के कारण दुकानें करीब सात फुट ऊंची बनने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.